1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण , अस्पताल में भर्ती

कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण , अस्पताल में भर्ती

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण , अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट – माया सिंह

मुम्बई :   देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है । अमीर हो या गरीब हर किसी को चपेट में ले रहा है । इससे फिल्म इंडस्ट्री भी अछूता नहीं है । आय दिन किसी न किसी स्टार की कोरोना संक्रमित होने की खबरें सुनने को मिल रही हैं । अब जानकारी मिली है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फैमिली भी कोरोना की शिकार हो गयी है ।

जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस के पिता पूर्व भारतीय बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण कोरोना के चपेट में आ गये हैं । उनकी उम्र 65 वर्ष है और वे बैंगलुरू के एक अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती हैं । बताया जा रहा है कि फिलहाल वे ठीक स्थिती में है और धीरे – धीरे रिकवर कर रहै हैं । कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ये भी कहा जा रहा है कि फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं और जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं ।

बता दें की कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बॉलीवुड इंडस्ट्री बेहाल है और सबसे बूरे दौर से गुजर रहा है । रोजाना किसी न किसी स्टार या उसकी फैमिली से कोरोना संक्रमित और मौत की खबरें सामने आ रही हैं । हाल ही में सुनने को मिला था कि करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर भी पॉजिटिव पाये गये है और अस्पताल में भर्ती हैं ।

इसके अलावा पटियाला बेब्स के अनिरुद्ध दवे, बिग बॉस 14 फेम रुबीना दिलैक और कुछ दिन पहले ही अपने पिता को खो चुकीं एक्ट्रेस हिना खान भी कोरोना वायरस की मार झेल रही हैं ।

ऐसे में कई स्टास दूसरों को आर्थिक मदद करने के लिये भी आगे आ रहे हैं ।  मदद के लिये चर्चा में रहे एक्टर सोनू सूद के बाद अब दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर ने भी कोरोना से लड़ रहे मरीजों को 7 लाख रुपए मदद के तौर पर दिये हैं ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...