1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गैंगस्टर फिरोज अली की मौत, UP पुलिस की गाड़ी पलटी, टोयोटा इनोवा से मुंबई से लखनऊ लाया जा रहा था

गैंगस्टर फिरोज अली की मौत, UP पुलिस की गाड़ी पलटी, टोयोटा इनोवा से मुंबई से लखनऊ लाया जा रहा था

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गैंगस्टर फिरोज अली की मौत, UP पुलिस की गाड़ी पलटी, टोयोटा इनोवा से मुंबई से लखनऊ लाया जा रहा था

गैंगस्टर फिरोज अली की मौत, UP पुलिस की गाड़ी पलटी, टोयोटा इनोवा से मुंबई से लखनऊ लाया जा रहा

लखनऊ : ठाकुरगंज कोतवाली से गैंगस्टर में वांछित चल रहे अपराधी फिरोज उर्फ शमी को मुंबई से गिरफ्तार कर ला रही पुलिस की गाड़ी मध्य प्रदेश के गुना में पलट गई।

इस हादसे में फिरोज की मौत हो गई जबकि दो पुलिसकर्मियों समेत चार घायल हो गए। घायलों को राजगढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें बहराइच निवासी फिरोज उर्फ शमी के खिलाफ ठाकुरगंज कोतवाली में छह मुकदमे दर्ज थे।

इनमें तीन लूट के, दो चोरी और एक गैंगस्टर एक्ट का था। वर्ष 2014 से वह फरार चल रहा था।

इसके बाद ही उस पर गैंगस्टर लगा था। तीन दिन पहले उसके मुंबई में होने की खबर मिलने पर ठाकुरगंज कोतवाली की रिंगरोड चौकी के प्रभारी जगदीश पांडेय, सिपाही संजीव सिंह, मुखबिर और ड्राइवर के साथ सड़क मार्ग से 25 सितंबर को मुंबई गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...