रिपोर्ट: नंदनी तोदी
प्रतापगढ़: योगी राज में लगातार कानून व्यवस्ता दुरूस्त होने के बावजूद भी अपराधियों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहा, जिसे लेकर अपराधी एक के बाद एक कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। वहीं योगी पुलिस भी उन आरोपियों पर नकेल कसती जा रहीं है। लेकिन कुछ ऐसे भी पुलिसकर्मी हैं, जो कुंभकर्णी नींद में सोये हुए हैं, जिसे लेकर अपराधी अपने आपराधिक घटना को अंजाम देकर आराम से घूमते नजर आते है।
एक ऐसी ही खबर यूपी के जेठवारा थाना क्षेत्र की हैं, जहां मुर्गीफॉर्म में सो रहे पति-पत्नी पर कुछ अज्ञात आपराधियों ने तेजाब फेंक दिया। जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गये। दरअसल, यूपी के जेठवारा थाना क्षेत्र के भोगापुर गांव निवासी अमरजीत गौतम अपने परिवार के साथ गांव से एक कि.मी. की दूरी पर मुर्गीफार्म पर बनी झोपड़ी में सो रहा था। उसके साथ पत्नी रेनू गौतम भी थी। देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने अमरजीत और उसकी पत्नी रेनू के ऊपर तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। अमरजीत ओर उसकी पत्नी के झुलसने की आवाज पर उसका बेटा शिवम और बेटी संजना उठ गए।
इसके बाद बच्चे बाहर निकलकर शोर मचाने लगे। और फोन कर अपने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार वाले और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल दोनों को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने शुरुआती उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। हालाँकि डॉक्टर अभी दोनों को खतरे से बाहर बता रहे हैं। फिलहाल परिजन किसी भी दुश्मनी से इंकार कर रहे हैं।
सूचना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। वारदात की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश द्विवेदी और सीओ सदर तनु उपाध्याय अपनी बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों से घटना से सम्बंधित पूछताछ की। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका कि वारदात को अंजाम देने वाले कौन थे? उनका मकसद क्या था?
हालांकि पुलिस की जांच के मुताबिक, परिजनों ने किसी के साथ ही दुश्मनी होने से इंकार कर दिया है। फिर भी पुलिस इस मामले की सतह पर पहुंचने में जुटी है।