मामला कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली इलाके का है जहाँ एक पति ने अपनी ही पत्नी की ईंट पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी।
घटना के बाद पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि फतेपुर के जहानाबाद की रहने वाली महिला ने अपने पति को छोड़ कर दूसरे आदमी के साथ किराए पर जरौली में रह रही थी।
जहा महिला के पति ने महिला ने घर पहुँचकर ईंट पत्थर से अपनी पत्नी को बुरी तरह से कुचल दिया और गंभीर रूप से घायल महिला घंटो वही तड़पती रही।
सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुचाया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वही हत्यारा पति घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। मृतका की मासूम बेटी का कहना है की ऑटो वाले अंकल आये थे उन्होंने ईट से मारा।
एसपी साउथ दीपक भूकर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और हत्यारे पति को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है और महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।