1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. फ्लाइट में कपल सरेआम करते रहा ‘अश्लील’ हरकत’, कोई यात्री देख न ले एयर होस्टेस ने डाल दिया कंबल

फ्लाइट में कपल सरेआम करते रहा ‘अश्लील’ हरकत’, कोई यात्री देख न ले एयर होस्टेस ने डाल दिया कंबल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फ्लाइट में कपल सरेआम करते रहा ‘अश्लील’ हरकत’, कोई यात्री देख न ले एयर होस्टेस ने डाल दिया कंबल

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आज के प्रेमी जोड़ों को पब्लिक प्लेस पर मौजूद लोगों से फर्क नहीं पड़ता और सरेआम अश्लील हरकत करने पर उतारूं हो जाते हैं। ऐसा ही पाकिस्तान से सामने आया है, यहां एक प्रेमी जोड़े ने फ्लाइट में मौजूद सैकड़ों लोगों के सामने Kiss करना शुरू कर दिया। इस हरकत को देखने के बाद आस-पास के लोगों ने प्लेन के केबिन क्रू से शिकायत कर डाली।

आपको बता दें कि ट्रिब्यून में छपी खबर के अनुसार, पाकिस्तान में एक कपल कथित तौर पर घरेलू एयरब्लू फ्लाइट में एक-दूसरे को किस करते हुए पकड़े गये। यह वाहियात हरकत कराची से इस्लामाबाद जाने वाली PA-200 फ्लाइट में 20 मई को घटित हुई। यात्रा कर रहे लोगो के मुताबिक, यह कपल शुरुआत के चौथे पंक्ति में बैठा था और एक-दूसरे को चूमना शुरू कर दिया।

दोनो की इस अश्लील हरकत पर पैसेंजर ने केबिन क्रू में मौजूद एयर होस्टेज से इसकी शिकायत की और सरेआम चूमने से मना किया। इसके बावजूद इस कपल ने प्लेन के केबिन क्रू की बिल्कुल बात नहीं मानी और दोबारा ऐसी हरकत करने लगे। एसके बाद एयरहोस्टेज ने भी इनके पब्लिकली अश्लीलता को काबू में रखने के लिए उन्हें एक कंबल से ढांक दिया। ताकि आस-पास मौजूद लोग इससे प्रभावित ना हो।

यात्रियों का दावा है कि अश्लील हरकतों पर जब वहां मौजूद लोगों ने सवाल उठाया तो वह पलटकर जवाब देने लगे कि आप होते कौन हैं ये सब हमें कहने वाले। फ्लाइट से यात्रा कर रहे एक एडवोकेट ने नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) को इस मामले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने कपल को रोकने के लिए एयरलाइन स्टाफ द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर भी शिकायत की है।

पाकिस्तान का नागरिक उड्डयन विभाग इस मामले की जांच कर रहा है। शिकायत करने वाले वकील ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर दावा किया कि विमान में सवार परिवारों की मौजूदगी में कपल की हरकतों के बारे में विस्तार से बताया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...