1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सबसे बड़ी वैक्सीनेशन क्रांति का काउंटडाउन

सबसे बड़ी वैक्सीनेशन क्रांति का काउंटडाउन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
<b>सबसे बड़ी वैक्सीनेशन क्रांति का काउंटडाउन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज 16 जनवरी को कोरोना के टीकाकरण अभियान को पूरे भारत में रोलआउट का शुभारंभ करेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम होगा जो पूरे देश को कवर करेगा।

लॉन्च के दौरान सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के कुल 3006 वैक्सिनेशन केंद्र जुड़ेंगे। उद्घाटन के दिन प्रत्येक सेंटर पर 100 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा है कि देश कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ शनिवार को निर्णायक चरण में प्रवेश करेगा। उन्होंने ट्वीट किया, 16 जनवरी को देश स्तर पर कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत होगी। आज सुबह साढ़े 10 बजे अभियान आरंभ होगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम होगा जिसमें समूचे देश को शामिल किया जाएगा और जन भागीदारी के सिद्धांतों पर इसकी शुरुआत के लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं।

सरकार के मुताबिक, सबसे पहले एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले करीब दो करोड़ कर्मियों और फिर 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीके की खुराक दी जाएगी।

बाद के चरण में गंभीर रूप से बीमार 50 साल से कम उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा। स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम कर्मियों पर टीकाकरण का खर्च सरकार वहन करेगी। सारे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने टीकाकरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...