रिपोर्ट: सत्यम दुबे
मुंबई: कोरोना महामारी एक बार फिर वापसी करता हुआ दिख रहा है। कोरोना के वापसी पर महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा चिंतनीय स्थिति हो गई है। आपको बता दें कि बुधवार को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में 318 नये पाजिटिव मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा 190 छात्र शामिल हैं। वाशिम जिले में उस वक्त खलबली मच गई जब देवांग के एक स्कूल के हॉस्टल में 190 छात्र पॉजिटिव पाये गये।
मिली जानकारी के मुताबिक रिसोड़ तहसील के देवास गांव में निवासि आश्रम शाला में छात्र पढ़ने के अलावा यहीं पर स्थित हॉस्टल में रहते हैं। बुधवार को इस हॉस्टल से 190 छात्र पॉजिटिव पाये गय़े। आपको बता दें कि राज्य में कोरोना की दूसरी लहर अमरावती जिले से शुरु हुई है।
पिछले 24 घंटे को ऑकड़े को देखें तो राज्य में 8,807 नए मरीज मिले हैं। यह ऑकड़ा 18 अक्टूबर के बाद से सबसे ज्यादा है। जो काफी चिंतानीय है। इतना ही नहीं पिछले लगभग 2 महीनों में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य के विदर्भ जिले की बात करें तो यहां की भी स्थिति और खराब होती हुई दिख रही है। बुधवार को एक हजार के पार पॉजिटिव मिले 18 अक्टूबर के बाद से सबसे ज्यादा बुधवार को पॉजिटिव मिले। वहीं धारावी की बात करें तो यहां भी पॉजिटिव केस दहाई का आंकड़ा पार कर गया है।
इन सब जिलों में सबसे ज्यादा हालत अमरावती जिले का खराब है। पुणे की बात करें तो बुधवार को यहां 743 मामले सामने आये हैं। इन ऑकड़ों को देखते हुए सरकार सबसे ज्यादा सतर्क हो गई है। वहीं पुलिस महकमा सतर्क हो गई है।
महाराष्ट्र में कोरोना को मात देने के लिए पुलिस जागरुकता अभियान चला रही है। पुलिस लोगो को आगाह कर रही है कि खतरा दोबारा आपके द्वार पर दस्तक दे चुका है, खतरे को देखते हुए सावधानी बरतें।