एटा जनपद में कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान पुलिस प्रशासन ने मिलकर गली गली में सेनेटाइज कराया और फायर ब्रिगेड की गाड़ी से दवा का छिड़काव कराकर कोरोना महामारी को दूर करने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कोरोना महामारी को दूर करने में जुट गया है।
प्रशासन ने मिलकर फायर बिग्रेड की गाड़ी से पूरे शहर को सैनिटाइज कराया, कोरोना महामारी को लेकर पूरा पुलिस प्रशासन अमला कोरोना भगाओ अभियान में जुट गया है, तो वहीं दवाओं के छिड़काव के बाद पुलिस अधिकारी लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं।
सीओ सिटी राजकुमार का कहना है कि आज पूरे सिटी में फायर ब्रिगेड की गाड़ी से सैनिटाइज कराया है जल्द ही कोरोनावायरस से हमको जीत हासिल होगी, और हम लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं कि वह अपने घरों में रहे और कोरोनावायरस को हराकर जीत हासिल कर सकते हैं।