1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. सैंपल जांच बढ़ने के साथ बढ़ रही संक्रमण दर

सैंपल जांच बढ़ने के साथ बढ़ रही संक्रमण दर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सैंपल जांच बढ़ने के साथ बढ़ रही संक्रमण दर

उत्तराखंड- जैसे-जैसे कोरोना की जांच बढ़ रही वैसे कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आ रहे है। एक महीने के नए कोरोना संक्रमण की दर एक प्रतिशत तक बढ़ी है। नैनीताल जिले में सबसे अधिक 8.53 प्रतिशत और रुद्रप्रयाग जिले में सबसे कम 1.70 प्रतिशत संक्रमण दर है। हरिद्वार जिले में 7.43 प्रतिशत, ऊधमसिंह नगर जिले में 6.50 और देहरादून में 5.91 प्रतिशत है। उत्तरकाशी और टिहरी जिले की संक्रमण दर चार प्रतिशत अधिक और रुद्रप्रयाग जिले की संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम है। अन्य जिलों में संक्रमण दर तीन प्रतिशत से कम है।
प्रदेश में 15 मार्च से लेकर 22 अगस्त तक लगभग 3 लाख सैंपलों की जांच की गई है। शुरुआत में जांच के आधार पर संक्रमण की दर कम थी, लेकिन जैसे जैसे जांच बाढ़ रही है वैसे वैसे कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है । कोरोना संक्रमण दर बहुत तेजी में बढ़ रहा है। प्रदेश में पहली बार संक्रमण की दर 5 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। एक माह पहले प्रदेश में संक्रमण की दर 4.19 प्रतिशत थी।
कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि प्रदेश में सैंपल जांच के साथ संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है। जांच में पहले की तुलना में अधिक लोग संक्रमित मिल रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...