चीन से निकले कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते कई देशों ने लॉकडाउन कि घोषणा कर दी है। भारत में भी इस वक्त लॉकडाउन चल रहा है और अब ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने अपने देश के लोगों से छह महीने तक शटडाउन के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।
कोरोना वायरस की वजह चारो तरफ तबाही मची हुई है, इसके बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया सरकार ने लॉकडाउन ता फैसला लिया है, ऑट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन ने अपनी देश की जनता से अपील करते हुए कहा है कि, अगले छह महीने तक लॉकडाउन के लिए तैयर रहें, देश के लिए यह संकट का समय है।
इसके साथ ही पीएम ने अपने नागरिकों को ऑस्ट्रेलिया से बाहर न जाने के लिए कहा है। उन्होंने सोमवार को संसद में लोगों से अपील करते हुए कहा था कि, कोई भी पब, जिम जैसी भीड़ वाली जगहों पर नहीं जाएगा, यह देश के लिए मुश्किल समय है, आप सभी छह महीने के लॉकडाउन के लिए तैयार रहें। वहीं, आदेश के बाद भी लोग जिम, रेस्टोरेंट, पब्स और क्लब में देखे गए, जिसके बाद पीएम मॉरिसन ने छह महीने तक देस में लॉकडाउन लागू करने के संकेत दे दिए हैं।
बताते चलें कि, कोरोना वायरस से अबतक ऑस्ट्रेलिया में करीब 3200 लोग संक्रमित हैं, और 13 लोगों की जान जा चुकी है। वहां, पर इसका सबसे ज्यादा असर विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स में देखने को मिला है।