1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली में कोरोना की बढ़ी रफ्तार : शीतकालीन सत्र पर काले बादल मंडराए ! पढ़ें

दिल्ली में कोरोना की बढ़ी रफ्तार : शीतकालीन सत्र पर काले बादल मंडराए ! पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली में कोरोना की बढ़ी रफ्तार : शीतकालीन सत्र पर काले बादल मंडराए ! पढ़ें

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना बढ़ रहा है। जानकारों का मानना है की दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है और उसी के कारण मरीजों की संख्या में वृद्धि आ रही है। आपको बता दे कि खुद गृह मंत्री अमित शाह ने  उच्चस्तरीय मीटिंग बुलाकर मामलो की समीक्षा की और बारह सूत्रीय एजेंडा सामने रखा है।

दिल्ली में कोरोना के कहर को देखते हुए अब शीतकालीन सत्र पर भी काले बादल मंडरा रहे है। सूत्रों का कहना है की इस बार शीतकालीन सत्र होना मुश्किल है। हालांकि सरकार इस बात भी विचार कर रही है की बजट और शीतकालीन सत्र दोनों एक साथ करवा दिए जाए।

सूत्रों का कहना है की इस पर अंतिम निर्णय सरकार ही लेगी लेकिन इतना तय है की इस बार भी कोरोना के कारण संसद सत्र को सीमित ही रखा जाएगा और सारे नियमों का पालन करने के बाद ही सत्र में आने की अनुमति सांसदों को होगी।

बता दे, महामारी के बीच में 14 सितंबर से आयोजित होने वाले मानसून सत्र को आठ दिनों तक छोटा कर दिया गया था और 24 सितंबर को संपन्न हुआ था।

संविधान के अनुसार दो सत्रों के बीच छह महीने या उससे अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए। यदि सरकार संसद के दो सत्रों को आयोजित करती है और इस वर्ष केवल दो सत्र आयोजित करती है तो यह किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...