1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना का नया रिकॉर्ड : एक दिन में आए 86 हज़ार नए मामले, पढ़िए

कोरोना का नया रिकॉर्ड : एक दिन में आए 86 हज़ार नए मामले, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना का नया रिकॉर्ड : एक दिन में आए 86 हज़ार नए मामले, पढ़िए

कोरोना का दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से संक्रमण भारत में फ़ैल रहा है। लगातार दो दिन से 80 हज़ार से अधिक मरीज आ रहे है और कल कोरोना ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। आपको बता दे कि देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 86,432 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं 1,089 लोगों की जान चली गई है। देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख के पार पहुंच गई है। देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 लाख 23 हजार हो गई है।

इनमें से 69,561 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 46 हजार हो गई और 31 लाख 7 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।

संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है। ICMR के मुताबिक, कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं।

4 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 4 करोड़ 77 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...