1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. कोरोना का असर : पहली बार पेरिस फैशन वीक ऑनलाइन होगी, WHO ने जारी की चेतावनी

कोरोना का असर : पहली बार पेरिस फैशन वीक ऑनलाइन होगी, WHO ने जारी की चेतावनी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना का असर : पहली बार पेरिस फैशन वीक ऑनलाइन होगी, WHO ने जारी की चेतावनी

दुनिया में कोरोना का असर बढ़ता जा रहा है। आपको बता दे कि कोरोना से अब तक एक करोड़ उन्नीस लाख से अधिक लोग बीमार हो चुके है वही अमेरिका में तो रोज़ पचास हज़ार के करीब मामले सामने आ रहे है।

इसी बीच डब्ल्यूएचओ ने एक नयी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कई देश कोरोना बीमारी के आकंड़े छुपा रहे है लेकिन उनको ये नहीं पता की ये कितना भयानक हो सकता है।

आगे कहा गया है कि जितना जल्दी हो सके हमें कोरोना कि गंभीरता को समझना होगा। वही कोरोना से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है और वो यह है कि पेरिस फैशन वीक इतिहास में पहली बार ऑनलाइन होने जा रहा है।

कोरोना की गंभीरता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आयोजकों ने कहा कि कोरोना संकट के बीच यह नए तरह का फैशन वीक होगा। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...