1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली में कोरोना का कहर जारी ! एक दिन में 99 लोगों की मौत हुई, पढ़िए

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी ! एक दिन में 99 लोगों की मौत हुई, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली में कोरोना का कहर जारी ! एक दिन में 99 लोगों की मौत हुई, पढ़िए

कोरोना की लहर दिल्ली के लिए घातक होती जा रही है। इस समय पुरे देश में सबसे विकट स्थिति कोरोना के कारण दिल्ली की ही हो रही है।

आपको बता दे कि पिछले सात दिन में दिल्ली में कोरोना से हो रही मौत में इजाफा हुआ है। कल भी इस बीमारी से 99 लोगों की मौत हुई है।

आपको बता दे, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5246 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ राजधानी में कोरोना के 5,45,787 मामले हो गए हैं।

अब तक 8720 लोगों की जान जा चुकी है वहीं, 24 घंटे में 5361 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 4,98,780 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक आई तेजी के कारण एक बार फिर लॉकडाउन की चर्चा होने लगी है।

इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया जिसमें कोविड-19 के बढ़ते मामलों तथा वायु प्रदूषण के स्तर के मद्देनजर आप सरकार को शहर में तत्काल ‘लॉकडाउन’ लगाने का निर्देश देने की मांग की गई थी। अदालत ने याचिका को ‘आधी-अधूरी’ तथा ‘अनावश्यक’ बताया।

राजधानी में कोरोना के 38,287 एक्टिव केस हैं और बीते 24 घंटे में 61,778 टेस्ट हुए हैं। दिल्ली में कोरोना का रिकवरी रेट 91.38 फीसदी है. वहीं, डेथ रेट 1.6 फीसदी है. राजधानी में 23,102 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...