कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार तमाम कोशिशें कर रही है, डॉक्टरों की टीम इसपर लगातार रिसर्च कर रही है। अब अमेरिका में इस वायरस से बचाने वाले वैक्सीन के मानव परीक्षण की शुरुआत कर दी गई है।
जिनपर यह परीक्षण किया जा रहा है उनका कहना है कि लोगों की मदद के लिए उन्होंने ये रास्ता चुना है। इस मोड़ पर हम अपनी अपनी जिंदगी हाथ धोकर और वर्क फ्रॉम होम की बजाए इस वायरस से लड़कर बिताना चाहते हैं।
जिनको जिनको यह इंजेक्शन दिया गया है उनका कहना है कि एक सामान्य फ्लू वैक्सीन जितना ही उन्हें दर्द हुआ। इसमें से कुछ लोगों को ज्यादा सख्त डोज दिया जाएगा ताकि देखा जा सके कि डोज की अधिकतम सीमा क्या हो सकती है। इनपर साइड इफेक्ट का असर भी देखा जाएगा। और इसके साथ यह भी देखा जाएगा कि इनकी प्रतिरोधक क्षमता कितनी है।