केंद्र सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार विजय राघवन ने कहा कि देश में खास तौर पर चिह्ति स्थान और क्षेत्रों में कोरोना की जांच एकाग्रता और कुशलता से होनी चाहिए।
राघवन ने कहा कि जांच न केवल पर्याप्त संख्या में होनी चाहिए बल्कि यह एकाग्रता और कुशलता के साथ होनी चाहिए। बेनेट विश्वविद्यालय की ओर से कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई-बायोटेक से बचाव तक विषय पर आयोजित ऑनलाइन सम्मेलन में राघवन ने कहा कि देश में अब 150 से ज्यादा जांच स्थल है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के जारी आंकड़ों के मुताबिक 14 अप्रैल तक कुल 2,44,893 जांच की गयी हैं।