दुनियाभर में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, रविवार तक 169 देशों में 3 लाख 97 लोग इसकी चपेट में आ चुके है, जबकि मरने वालों की संख्या 13 हजार से ज्यादा हो चुकी है।
इस महामारी से इटली सबसे ज्यादा प्रभावित है, एक दिन के अन्दर इटली में 793 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद इटली में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4825 पहुंच गयी है। रविवार को इटली के प्रधानमंत्री ने घोषणा करते हुए गैर जरूरी फैक्टरी और कारखानों को बंद करने के आदेश दिए है।
अमेरिकी देश क्यूबा ने विशेषज्ञ डाॅक्टरों और नर्सो की एक टीम को इटली भेजा है। रूस ने भी इटली के लिए चिकित्सा सहायता मुहैया कराई है।