चीन से शुरु हुए कोरोना वायरस की दहसत इस वक्त 40 से भी ज्यादा देशों में है, लेकिन हालिया रिपोर्ट की माने तो कोरोना वायरस को लेकर अच्छी खबर है। नासा ने एक तस्वीर जारी कर इसकी जानकारी दी है।
दरअसल, चीन में प्रदूषण की मात्रा में भारी गिरावट देखी गई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक सैटेलाइट इमेज जारी कर कहा है कि चीन में आर्थिक मंदी के कारण प्रदूषण की मात्रा का हुई है। नासा ने इस तस्वीर में चीन के प्रमुख शहरों के ऊपर नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के गिरते स्तर को दर्शाया गया है। नासा ने 2019 और 2020 के पहले दो महीनों की तुलना की है।
बताते चलें कि, नासा के वैज्ञानिकों ने कहा कि नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के स्तप में कमी मोटर वाहनों के कम चलने और वुहान-शंघाई जैसे औद्योगिक शहर में आर्थिक गतिविधियां कम होने के कारण हुई है।
नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के एक वायु गुणवत्ता शोधकर्ता फी ली ने अपने दिए एक बयान में कहा कि, मैंने पहली बार ऐसा देखा है कि एक क्षेत्र में किसी विशष कारण से वहां की वायु गुरणवत्ता में सुधार आया है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2008 में आर्थिक मंदी के दौरान नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के स्तर में गिरावट देखी थी, लेकिन उस समय प्रदूषण की मात्रा में आई कमी आज की अपेक्षा बहुत कम थी।