1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना वायरस: बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी सिनेमा घर बंद रहेंगे-डिप्टी कमिश्नर

कोरोना वायरस: बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी सिनेमा घर बंद रहेंगे-डिप्टी कमिश्नर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस: बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी सिनेमा घर बंद रहेंगे-डिप्टी कमिश्नर

चीन के वुहान से फैले कोरोना नाम के खतरनाक वायरस से अब तक तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कई हजार लोगों में इसके लक्षण पाए गए है। भारत में भी कोरोना वायरस से पीड़ित कई लोग पाए गए है। इस वायरस के निपटने के लिए केंद्रीय स्वस्थ मंत्री डॉ, हर्ष वर्धन पूरी मेहनत कर रहे हैं।

तो वहीं, जम्मू के डिप्टी कमिश्नर ने लोगों की हेल्द का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया है कि, कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी सिनेमा हॉल 31 मार्च 2020 तक बंद कर दिए जाए हैं। बता दें कि, हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस से पीड़ित छह 6 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है और अब कुल मिलाकर 53 लोग इसकी चपेट में आ चुके है। हालांकि, अभी तक इस खतरनाक वायरस से किसकी भी मौत की खबर समाने नहीं आई है।  

आपको बता दें कि, चीन और ईरान के बाद अगर किसी जगह इसका कहर देखने को मिल रहा है वहब जगह इटली है, इटली में इस वायरस से तीन सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई है। साथ ही साथ एक करोड़ से अधिक पर्यटकों को वापिस लौटा दिया गया है। भारत के विमान से ईरान में रह रहे 50 भारतीय लोगों को वापस देश लाया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...