दुनिया के 205 से अधिक देशों को अपनी चपेट में ले चुके कोरोना वायरस ने अब बड़ी बड़ी हस्तियों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। ताजा जानकारी के अनुसार वेल्स के प्रिंस चार्ल्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
प्रिंस चार्ल्स की उम्र 71 साल है. वो वेल्स के प्रिंस है. कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद उन्हें लंदन से बाहर स्कॉटलैंड के महल में सेल्फ आइसोलेशन के लिए रखा गया है।
इसके संबंध में उनके ऑफिस से एक बयान जारी करते हुए उसमे कहा गया है, लक्षण ख़तरनाक नहीं है. हल्के लक्षण ही प्रिंस चार्ल्स के टेस्ट में दिखे हैं, अधिक दिक्क्त नहीं है , वो अब कुछ दिन एकांतवास में ही रहेंगे और डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे।
बताते चले कि अभी तक यूके में कोरोना वायरस के 8000 हज़ार से अधिक कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं. वहीं इस वायरस की वजह से 422 लोगों की जान जा चुकी है.