1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना संक्रमण और लॉक डाउन में जारी है वर्चुअल क्लासेस, 60 हज़ार के करीब छात्र उठा रहे फायदा

कोरोना संक्रमण और लॉक डाउन में जारी है वर्चुअल क्लासेस, 60 हज़ार के करीब छात्र उठा रहे फायदा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना संक्रमण और लॉक डाउन में जारी है वर्चुअल क्लासेस, 60 हज़ार के करीब छात्र उठा रहे फायदा

{ जितेंद्र की रिपोर्ट }

कोरोना कॉल में चल रहे लॉक डाउन के बीच शिक्षा विभाग ने छात्रों के भविष्य और अधूरी पढ़ाई पूरी करने के लिए शिक्षक अपने अपने घरों से छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा दे रहें है।

जिससे उनकी पढ़ाई में कोई दिक्कत न आये। आंकड़ों के मुताबिक ऑनलाइन पढ़ाई से तकरीबन 60 हज़ार छात्र छात्राएं इसका लाभ उठा रहे है।

प्रदेश सरकार के निर्देश पर समाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए राजधानी लखनऊ में ज्यादातर बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षक अपने घरों से मोबाइल के जरिये ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे है।

वर्चुअल क्लासेस के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा छात्र इस कक्षा में जुड़ कर छात्र अपनी शिक्षा का लाभ ले रहे है। आनलाईन पढ़ाई से छात्र भी काफी उत्साहित नजर आ रहे है।

क्योंकि उनकी पढ़ाई का कोर्स भी पूरा हो रहा है। शिक्षकों का दावा है कि जो छात्र इस ऑनलाइन कक्षा में हिस्सा नही ले पाते उन छात्रों को व्हाट्सएप के माध्यम से छात्रों को प्रश्न भेज कर उन्हें पढ़ाया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...