केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना संक्रमण से ठीक हो गई हैं। उनकी कोरोना निगेटिव आई है और अब वो इस महामारी से उभर चुकी हैं। स्मृति ईरानी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
बता दें कि अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी बीते 28 अक्टूबर को कोरोना की चपेट में आई थीं और उनका टेस्ट पॉजिटिव आया था। स्मृति ईरानी ने उनके लिए दुआ करने वालों का आभार जताया और कोविड टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने की बात कही।
स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया, ‘मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। अपनी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त करती हूं।’
I have tested negative for COVID. Would like to extend my grateful thanks to everyone for their good wishes & prayers.
— Smriti Z Irani (@smritiirani) November 12, 2020
बीते 28 अक्टूबर को उन्होंने ट्वीट कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘यह घोषणा करते समय शब्दों की खोज करना मेरे लिए दुर्लभ है, इसलिए यहां मैं इसे सरल रखते हुए कहती हूं कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। जो लोग मेरे संपर्क में आए थे मैं उनसे निवदेन करना चाहूंगी कि वो जल्द से जल्द अपनी जांच करा लें।’
It is rare for me to search for words while making an announcement; hence here’s me keeping it simple — I’ve tested positive for #COVID and would request those who came in contact with me to get themselves tested at the earliest 🙏
— Smriti Z Irani (@smritiirani) October 28, 2020
बता दें कि बिहार चुनाव के दौरान स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी ने गोपालगंज में चुनावी सभा की थी। भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इनमें से एक हैं।