बिहार कांग्रेस प्रभारी और कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल कोरोना पॉजिटिव हो गए है। शुक्रवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘आज मैंने कोरोना का RT-PCR टेस्ट करवाया तो मैं कोरोना से संक्रमित पाया गया हूं। आप सभी की शुभकामना के साथ कोरोना से भी लड़ लेंगे। कोई चिंता की बात नहीं है।’
आज मैंने मेरा कोरोना का RT-PCR टेस्ट करवाया तो मैं कोरोना से संक्रमित पाया गया हूँ । आप सभी की शुभकामना के साथ कोरोना से भी लड लेंगे । कोई चिंता की बात नहीं है । pic.twitter.com/UN1YJiwZpK
— Shaktisinh Gohil (@shaktisinhgohil) November 6, 2020
आप को बता दे कि बिहार में गुरुवार को 741 नए केस मिले, 467 लोग रिकवर हुए और 8 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 2 लाख 20 हजार 246 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 हजार 826 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 12 हजार 298 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 1121 लोगों की जान जा चुकी है।