1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी और परिवार के छह सदस्य हुए कोरोना पॉजिटिव

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी और परिवार के छह सदस्य हुए कोरोना पॉजिटिव

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी समेत उनके परिवार के छह सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी गंगवार ने शनिवार को खुद दी। केंद्रीय मंत्री ने अपनी भी कोरोना जांच करवाई, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

उत्तर प्रदेश की बरेली लोकसभा सीट से सांसद गंगवार ने बताया कि उनके परिवार वाले हाल में ही दिल्ली गए थे, जहां वे संक्रमित हो गए। सभी को फरीदाबाद के ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आप को बता दे कि संतोष गंगवार बरेली के सांसद हैं उन्होंने आगे कहा कि उनका रसोइया भी संक्रमित है। गंगवार ने बताया कि वे एहतियात के तौर पर अस्‍पताल में हैं। उनके मंत्रालय के कुछ अधिकारियों की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

इस ही के साथ आप को बता दे कि पिछले 24 घंटों में आए नए केस के बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 81 लाख को पार कर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48 हजार 268 नए केस सामने आए हैं, जबकि 551 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

पिछले 24 घंटे में नए कोरोना केस आने के बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने 81,37,119 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 74 लाख 32 हजार 829 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि देश के अलग अलग अस्पतालों में 5 लाख 82 हजार 649 एक्टिव केस हैं।

पिछले 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 21 हजार 641 हो गई है। आईसीएमआर के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 10,67,976 कोरोना जांच की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...