1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कश्मीर में सेना का जवान पाया गया कोरोना संक्रमित

कश्मीर में सेना का जवान पाया गया कोरोना संक्रमित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कश्मीर में सेना का जवान पाया गया कोरोना संक्रमित

लद्दाख में तैनात भारतीय सेना के एक जवान में कोरोना वायरस का मामला सामने आया है। जवान लद्दाख स्काउट का है। इस जवान के पिता हाल ही में ईरान की यात्रा कर लौटे थे। वह भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए है।

जवान का इलाज चल रहा है। उनकी पत्नी, बहन सहित अन्य परिजनों को कोरेंटाइन किया गया है। कोरोना पाॅजिटिव पाए गए जवान के साथ रह रहे सेना के जवानों की एकांतवास में निगरानी व जांच चल रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...