1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना से आगरा हुआ पस्त, 20 नए मरीजों के साथ कुल संख्या 400 पार

कोरोना से आगरा हुआ पस्त, 20 नए मरीजों के साथ कुल संख्या 400 पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना से आगरा हुआ पस्त, 20 नए मरीजों के साथ कुल संख्या 400 पार

{ शिव कुमार की रिपोर्ट }

आगरा कोरोना वायरस के संक्रमण में घिरता जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि सब कुछ करने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के हाथ बस असफलता ही लग रही है।

बीते 24 घंटे में संक्रमण में जकड़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिले में कोरोना के चलते एक शख्स की मौत के साथ 20 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं।

अब आगरा में मरीजों की संख्या 401 तक पहुंच गयी है और 11 लोगों की इस वायरस से मौत हो गयी है।

आगरा में हॉट स्पॉट की संख्या बढ़ाई गयी है और अब जिले में 40 हॉट स्पॉट बना दिए गए हैं जिन पर पैनी निगाह रखी जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...