1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बेकाबू हो रहा है कोरोना ! सभी राज्यों के CM के साथ मंगलवार को पीएम मोदी की बैठक होगी

बेकाबू हो रहा है कोरोना ! सभी राज्यों के CM के साथ मंगलवार को पीएम मोदी की बैठक होगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बेकाबू हो रहा है कोरोना ! सभी राज्यों के CM के साथ मंगलवार को पीएम मोदी की बैठक होगी

देश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। आपको बता दे की कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर कई राज्यों में नाईट कर्फ्यू जैसी स्तिथि है। इसी बीच एक और बड़ी खबर आई है और वो ये की पीएम मोदी जल्द ही यानी कल सभी राज्यों के सीएम के साथ कोरोना को लेकर मीटिंग करने वाले है।

आपको बता दे, इस मीटिंग में कोरोना के बढ़ते आकंड़े और वैक्सीन के वितरण जैसी चीजों पर डिसकस हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अब तक कई बार राज्यों साथ बैठकें कर चुके हैं।

ज्ञात हो, देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों से 50 हजार के नीचे आ रहे हैं, वहीं कुछ राज्यों में मामले तेजी से बढ़े हैं। कुछ शहरों में तो रात का कर्फ्यू भी लगाया गया है।

पिछले 24 घंटे में 45 हजार 209 नए संक्रमित मरीज आए है वहीं 501 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। पिछले एक महीने से भारत में कोरोना के एक्टिव मरीज घट रहे थे लेकिन अब वो भी बढ़ने लगे है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इन राज्यों में या तो इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़ रही है या संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इससे पहले केंद्रीय दलों को हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मणिपुर और छत्तीसगढ़ भेजा गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...