1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर में कोरोना का संक्रमण पड़ा ढीला, संक्रमितों की संख्या घटी

कानपुर में कोरोना का संक्रमण पड़ा ढीला, संक्रमितों की संख्या घटी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर में कोरोना का संक्रमण पड़ा ढीला, संक्रमितों की संख्या घटी

कानपुर में कोरोना का संक्रमण और ढीला पड़ गया है। पहली पीक के बाद संक्रमण तेजी से घटता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है।

रविवार को नए संक्रमितों की संख्या 59 रही और एक की मौत हुई है। रोगी पहले से दूसरे रोगों की गिरफ्त में था। कोरोना संक्रमण के बाद हालत बिगड़ गई। कोरोना से मौत का आंकड़ा 703 है।

एक्टिव केस 2765 हैं। कुल संक्रमित 26714 हैं। अस्पतालों और होम आइसोलेशन में अभी तक 23,246 रोगी ठीक हो चुके हैं। हैलट में एक कोरोना संक्रमित रोगी की मौत हो गई।

67 वर्षीय वृद्ध कल्याणपुर के रहने वाले रहे हैं। वह पहले से डायबिटीज और हाइरटेंशन के रोगी रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बाद उन्हें निमोनिया हो गया और सेप्टीसीमिया के शिकार हो गए।

बाद में सांस तंत्र फेल हो गया। उपचार के दौरान रोगी की मौत हो गई। इसके अलावा 59 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये नौबस्ता, कल्यानपुर, रावतपुर, नेहरूनगर, जवाहरनगर, खपरा मोहाल, विश्व बैंक बर्रा, रामबाग, गोविंदनगर, यशोदानगर, काकादेव, दर्शनपुरवा, केशवपुरम, जिला कारागार, श्यामनगर, नवाबगंज, बेरी अकबरपुर, फजलगंज, अशोक नगर, जूही, आजादनगर, सनिगवां, शास्त्रीनगर, अहिरवां, सजेती, कृष्ण विहार, गुजैनी, चमनगंज, सिंधी कालोनी, आवास विकास, मेडिकल कालेज परिसर, गंगागंज, इंद्रा नगर, पनकी, दहेली सुजानपुर, बिरहाना रोड आदि क्षेत्रों के हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...