1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पांचवीं मंजिल से कूदा कोरोना संक्रमित, मरीज की हुई मौत

पांचवीं मंजिल से कूदा कोरोना संक्रमित, मरीज की हुई मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पांचवीं मंजिल से कूदा कोरोना संक्रमित, मरीज की हुई मौत

रिपोर्ट :नंदनी तोदी

सोनीपत : देश में महामारी कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। इतना ही नहीं, इस महामारी से कई लोगों के दिल और दिमाग पर भी गहरा असर पडा है। इसी से संबंधित एक मामला सामने आया है। ये मामला सोनीपत का है।

दरअसल, सोनीपत के गोहाना के गांव खानपुर कलां स्थित एक बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में एक कोरोना संक्रमित मरीज ने 5वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के मुरथल रोड स्थित विकास नगर निवासी राजेंद्र कोरोना संक्रमित था। मृतक का इलाज सोनीपत के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जिसके बाद उसे 15 अप्रैल को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया।

खबरों के मुताबिक, बुधवार की दोपहर को उसने आईसीयू की खिड़की खोली और छलांग लगा दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, आईसीयू में मौजूद स्टाफ ने उसे रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वो नहीं रुका, और खिड़की से नीचे कूद गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल के रिकॉर्ड से मरीज के परिजनों के घर का पता निकालने का प्रयास किया। जो पता मरीज के रिकॉर्ड से, वहां उसके परिजनों के बारे में पता नहीं लग सका है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...