1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. दुनिया में कोरोना: व्हाइट हाउस पहुंचा कोरोना, चीन में तीसरे दिन भी सामने नहीं आया कोई मामला

दुनिया में कोरोना: व्हाइट हाउस पहुंचा कोरोना, चीन में तीसरे दिन भी सामने नहीं आया कोई मामला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दुनिया में कोरोना: व्हाइट हाउस पहुंचा कोरोना, चीन में तीसरे दिन भी सामने नहीं आया कोई मामला

दुनियाभर में कोरोना वायरस लगातार तेजी से फैल रहा हैं। दुनिया के 163 देशों से कोरोना वायरस के कम से कम 256,290 मामले सामने आए है और 11,015 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इसी बीच कोरोना वायरस से व्हाइट हाउस का एक कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है।

अमेरिका में कोरोना वायरस को रोकने के लिए कैलिफोर्निया के बाद अब न्यूयार्क और इलिनयाॅस में भी लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अमेरिका ने न्यूयार्क, लास एंजिलिस और शिकागों जैसे बड़े शहरो को बंद कर दिया है। वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस की टीम का एक कर्मचारी कोरोनावायस पाॅजिटिव पाया गया है। व्हाइट हाउस के कर्मचारियों में कोरोना वायरस का यह पहला मामला है। कोरोना वायरस से अमेरिका में 230 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसी बीच चीन में लगातार तीसरे दिन भी कोरोना वायरस का कोई घरेलू मामला सामने नहीं आया है। हालांकि चीन में सात और लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई। चीन में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढकर 3,255 हो गई हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को बताया कि तीसरे दिन भी कोविड-19 का कोई भी घरेलू मामला सामने नहीं आया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...