दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 19 लाख बीमार हो चुके है। आपको बता दे की पिछले 24 घंटे में 2 लाख से अधिक मरीज सामने आये है और 5000 मौत हुई है।
अमेरिका अभी भी कोरोना के कहर को झेल रहा है और सबसे अधिक मरीजों की सूची में सबसे ऊपर है। यहां अबतक 28.90 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
इसके अलावा अगर बात करे ब्राज़ील की तो ब्राजील में भी कोरोना वायरस का सिलसिला थमता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। यहां तो अमेरिका के बराबर केस और मौतें दर्ज की जा रही हैं।
बता दे, ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कुल 41,988 हजार नए मामले आए और सबसे ज्यादा 1,264 लोगों की मौत हुई।
ब्राजील के बाद रूस और भारत में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। भारत में भी मामले 6 लाख को पार कर गए है और रोज़ 20 हज़ार से अधिक मामले सामने आ रहे है।