भारत में पिछलें 24 घंटे के भीतर वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के मामलों कम हुए है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, एक दिन में 447 कारोना के नए मामले सामने आए हैं और 22 लोगों की मौत हो गयी है। जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 12,380 पहुंच गई है जबकि 414 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1489 लोग स्वस्थ हो कर घर जा चुके है।
कोरोना वायरस से निपटने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बंगलूरू में कोविड-19 मोबाइल परीक्षण बूथ का उद्घाटन किया है। जिसके बाद यह मोबाइल बूथ कोरोना वायरस के नमूने लेने के लिए बंगलूरू के सभी वार्डों में जल्द काम करना शुरू कर देंगे।
देश में कोराना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुजरात में पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के तीन और मरीजों की मौत हो गई, जिसके साथ राज्य में मरने वालों की संख्या 36 हो गई है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक होटल में बनाए गए क्वारंटाइन केन्द्र से कोरोना वायरस के छह मरीजों साहित आठ लोगों के भाग जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद तीन लोगों का पकड़ लिया गया है। इंदौर में कोरोना वायरस के 42 नए मामलें सामने आए है। इसी के साथ प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 980 हो गई है।
लखनऊ के किंग जाॅर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ने बताया कि जांच किए गए 929 नमूनों में 21 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पाॅजिटिव आया है। वहीं बिहार में में भी कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए है। जिसके बाद बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 72 हो गई है।