रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देहरादून: देश में कोरोना की दूसरी लहार ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जहा एक तरफ कोरोना की नई लहर ने युवा, महिलाओं और बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया, तो वही अब बॉलीवुड समेत टीवी इंडस्ट्री पर भी कोरोना भारी पड़ रहा है।
दरअसल, उत्तराखंड से आये शो ‘इंडियन आइडल’ के लोकप्रिय कंटेस्टेंट् पवनदीप राजन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें होटल के कमरे में क्वारंटीन कर दिया है। खबर है कि पवनदीप के संक्रमित होने के बाद शो के बाकी कंटेस्टेंट, जजों और होस्ट समेत सेट से जुड़े सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है और सभी के कोरोना रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इंडियन आयडल-12 के होस्ट आदित्य नारायण कोरोना पॉजिटिव हुए थे, जिसके बाद रित्विक धनजानी होस्ट कर रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों, और आदित्य और पवनदीप के कोरोना संक्रमित पाए जाने का बाद एहतियात के तौर पर शो से जुड़े सभी लोग जुहू के एक होटल में बायो बबल में रह हैं।
हालांकि उत्तराखंड से आए सभी के फेवरिट पवनदीप को कुछ दिनों से हल्के बुखार और कमजोरी महसूस हो रही थी। जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया जो दुर्भाग्यवश पॉजिटिव निकला।

बता दें, पवनदीप के कोरोना होने के बाद अब वो वर्चुअल अपने होटल के कमरे से सभी का दिल जीतेंगे। आपको बता दें, इस हफ्ते संगीतकार कल्याणजी स्पेशल एपिसोड है और फिलहाल आगे के एपिसोड्स में भी पवनदीप वर्चुअल अंदाज से दर्शकों का दिल फटेंगे।