1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. इटली में कोरोना कहर जारी, एक दिन में 49 मौंते, मृतको की संख्या बढ़कर 197 हुई

इटली में कोरोना कहर जारी, एक दिन में 49 मौंते, मृतको की संख्या बढ़कर 197 हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इटली में कोरोना कहर जारी, एक दिन में 49 मौंते, मृतको की संख्या बढ़कर 197 हुई

इटली में कोरोना वायरस से शुक्रवार को 49 लोगों की और मौत हो गई। इसके साथ ही इटली में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 197 हो गई है। बता दें कि कोरोना वायरस से सर्वाधिक मौत चीन और इटली में हुई हैं।

इटली में इस वायरस के संक्रमण के कुल 4,636 मामले सामने आए हैं जो चीन, दक्षिण कोरिया और ईरान के बाद सर्वाधिक हैं।

कोरोना वायरस से चीन में 28 और लोगों की मृत्यु

चीन में कोरोना वायरस से शनिवार को 28 और लोगों की मौत हो गई जिसके कारण इससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,070 पहुंच गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, इस वायरस के संक्रमण के 99 नए मामले सामने आये है।

नए मामलों की संख्या इस वायरस के केन्द्र रहे, हुबेई प्रांत के बाहर दर्ज की गयी। उन्होंने बताया कि 25 नए मामले मध्य प्रांत के बाहर दर्ज किए गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...