1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली में कोरोना कहर जारी, एक ही दिन में कोरोना के 6000 से ज्यादा आए नए मामले

दिल्ली में कोरोना कहर जारी, एक ही दिन में कोरोना के 6000 से ज्यादा आए नए मामले

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली में कोरोना कहर जारी, एक ही दिन में कोरोना के 6000 से ज्यादा आए नए मामले

राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर लगतार बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 6725 नए मामले सामने आए हैं, जो रिकॉर्ड स्तर है। इससे पहले एक दिन में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6 हज़ार के पार नहीं पहुंचा था।

राजधानी में दिल्ली में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोरोना जांच रिपोर्ट में 6,725 नए मामले पाए गए हैं, जोकि किसी एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले हैं। दिल्ली में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,03,096 हो गई है। इससे पहले 30 अक्टूबर को 5,891 नए मामले दर्ज किए गए थे।

दिल्ली सरकार के जारी किए गए एक आंकड़े के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों में 48 लोगों ने कोरोना संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया, जिससे यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,652 हो गई है। यहां अब तक 3,60,069 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 36,375 है।

त्योहारी सीजन में राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में अब तक कोरोना के 4 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले 30 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 5,891 नए मामले सामने आए थे, जो अब तक का सर्वाधिक था। लेकिन 3 नवंबर को पिछला रिकॉर्ड भी टूट गया।

कोरोना का संक्रमण बढ़ने के कारण दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती जा रही है। दिल्ली में एक दिन पहले तक 3416 कंटेनमेंट जोन थे, जो मंगलवार को 37 नए कंटेनमेंट जोन बनने से बढ़कर 3453 हो गए हैं।

इस समय दिल्ली में 6798 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं, कोरोना केयर सेंटर में 973 व कोविड हेल्थ सेंटर में 358 मरीज भर्ती हैं। 21, 521 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं।

वही अगर देश में कोरोना मामले की बात करे तो बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 83 लाख के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 46,254 नए केस सामने आए हैं। वहीं 514 लोग कोरोना से उनकी मौत हो गई है।

भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 83,13,877 हो गए हैं, वहीं अब तक 1,23,611 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसी के साथ संक्रमण से स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या 76,56,478 हो गई है।

वहीं 5 लाख 33 हजार 787 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 7,618 की गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में 53,387 मरीज कोरोना से ठीक हुए। आईसीएमआर के मुताबिक अब तक कुल 11,29,98,959 सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है। जिसमें 12,09,609 सैंपल कल जांचे गए।

इस बीच रिकवरी रेट बढ़कर 92% हो गया है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि संक्रमण का ओवरऑल पॉजिटिविटी रेट 8% से घटकर 7.4% है। वीकली पॉजिटिविटी रेट भी 5.2% से कम होकर 4.4% और डेली पॉजिटिविटी रेट 3.7% हो गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...