1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. चीन के बाद इटली में कोरोना का विकराल रूप

चीन के बाद इटली में कोरोना का विकराल रूप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चीन के बाद इटली में कोरोना का विकराल रूप

चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस अब यूरोपीय देश इटली में भी अपना कहर बरपा रहा है। लगभग 6 करोड़ आबादी वाले देश में 25 हजार से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके है, जो चीन के बाद सबसे ज्यादा है। अब तक 1800 से ज्यादा लोग दुनिया में कोरोना से अपनी जान भी गंवा चुके है।

कोरोनावायरस से एक दिन में सबसे अधिक मौतें भी इटली में हो चुकी है। अखिर ऐसा क्या हुआ कि जो कोरोना वायरस चीन से इतनी दूर इटली में अपना कहर बरपा रहा है। इसके पीछे के कई कारण हैं जिनसें इटली में कोरोना ने अपना विकराल रूप अपनाया है।

इटली की अधिकतर कंपनियों में चीनी नागरिकों को रखा गया है यही नहीं वुहान से इटली के लिए सीधी उड़न भी हैं शायद इसी वजह से यहां कोरोना वायरस का प्रकोप इतनी तेजी से फैला हैं।
इटली में जनवरी के अंत में कोरोना के तीन संदिग्ध केस सामने आए थे। जिनमें दो चीनी पर्यटक थे। लेकिन इन्हें अलग रखने के बाद भी सरकार ने इस वायरस पर काबू नहीं पाया।

कोरोना वायरस के डर से अब पूरी दुनिया भारत की नमस्ते करने वाली परम्परा अपना रही है। हालांकि इटली में अभिवादन का तरीका भारत से बिल्कुल उलट है यहा पर किसी का अभिवादन करते वक्त दोनों गालों को चूमा जाता हैं शायद इसी कारण लोग एक दूसरे के संपर्क में ज्यादा आए है जिससे यह वायरस इटली में तेजी से फैला है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...