1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. इस राज्य में कोरोना महामारी से मची तबाही, हर 10 मिनट में हो रही एक मरीज की मौत, महाराष्ट्र में जारी किया गया अलर्ट

इस राज्य में कोरोना महामारी से मची तबाही, हर 10 मिनट में हो रही एक मरीज की मौत, महाराष्ट्र में जारी किया गया अलर्ट

देश के कई राज्यों में कोरोना का दूसरा लहर अब खत्म होने की कगार पर आ गया है, लेकिन महाराष्ट्र में अब भी स्थिति काफी भयावह बनी हुई है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस राज्य में कोरोना महामारी से मची तबाही, हर 10 मिनट में हो रही एक मरीज की मौत, महाराष्ट्र में जारी किया गया अलर्ट

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

मुंबई: देश के कई राज्यों में कोरोना का दूसरा लहर अब खत्म होने की कगार पर आ गया है, लेकिन महाराष्ट्र में अब भी स्थिति काफी भयावह बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ऑकड़ों की मानें तो महाराष्ट्र में हर 10 मिनट में एक कोविड मरीज की जान चा रही है। जबकि संक्रमण की रफ्तार केरल की तुलना में यहां बहुत कम है। महाराष्ट्र में मृत्यु दर का प्रतिशत सबसे ज्यादा है, यही कारण है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र में अलर्ट जारी किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की मानें तो महाराष्ट्र में बुधवार को 6258 नए मरीज मिले हैं। जबकि पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में हर 10 मिनट पर एक संक्रमित मरीज की मौत हुई और यह आंकड़ा 24 घंटे में 254 तक पहुंच गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक मरीजों की संख्या और संक्रमितों की मृत्यु दर को नियंत्रित करने के लिए किए जाने वाले उपायों में महाराष्ट्र को बहुत ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।

सबसे चिंता की बात यह है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ें को देखें तो पिछले 24 घंटों में केरल में पूरे देश में सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए। आंकड़ों के मुताबिक 22129 मामले सामने आए। जबकि केरल राज्य में 156 मरीजों की कोरोना की वजह से जान चली गई। इससे मंत्रालय में दोनों राज्यों को अलर्ट पर रखा है।

देश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देश में 43 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जबकि इतनी ही देर में 640 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...