रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देहरादून: देश में कोरोना को कहर जारी है, इसी बीच बात करें उत्तराखंड की तो प्रदेश में भी कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके बाद सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।
बता दें, प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का बहुत बड़ा विस्फोट हुआ है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 5606 मामले सामने आए। जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1,91,620 पहुंच गई है। वहीं 71 संक्रमित मरीजों की मौत हुई।
उत्तराखंड में बेकाबू कोरोना की रफ्तार को देखते हुए सरकार ने तीन जिलों में कोरोना कर्फ्यू तीन दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में छह मई तक कर्फ्यू जारी रहेगा। बीती शाम को तीनों जिलों के जिलाधिकारियों ने कोरोना कर्फ्यू तीन दिन बढ़ाए जाने के आदेश जारी दिए है।
जारी आदेश के अनुसार, दुकानों के खुलने का समय 2 बजे से घटाकर 12 बजे तक कर दिया गया है। अब आवश्यक सेवाओं से जुड़ी सभी दुकानें केवल दोपहर 12 बजे तक ही खुली रहेंगी। इसके अलावा निर्माण सामग्री जैसे सीमेंट, सरिया, रेत, बजरी, ईंट की दुकानें भी दोपहर 12 बजे तक ही खुली रहेंगी। अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोगों के शामिल होने का अदेश है। शादियों और इससे संबंधित सभी समारोहों में अधिकतम 25 लोगों को ही अनुमति होगी।