वैश्विक महामारी कोविड-19 के संकट से निपटने के लिए भारत ने वसुधैव कुटुंबकम् का मंत्र साकार किया है। भारत ने कई पड़ोसी देशों समेत 55 मुल्कों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवाईयों की खेप भेज रहा है। भारत ब्रिटेन, अमेरिका, रूस, फ्रांस, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, नीदरलैंड समेत कई देशों में दवाईयां भेज रहा है।
भारत ऐसे वक्त में पूरे विश्व के लिए उदाहरण एक बनकर सामने आया है जब अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की मदद रोक दी है। इसके साथ ही भारत ने कई देशों के साथ पुरानी दुश्मनी कर मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इसी के साथ भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए मदद का अनुरोध आने के महज 24 घंटे बाद ही भारत ने उसके नागरिकों को वापस भेजा है।