1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. कोरोना : 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.30 लाख मामले मिले, दुनिया में 1.29 करोड़ केस

कोरोना : 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.30 लाख मामले मिले, दुनिया में 1.29 करोड़ केस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना : 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.30 लाख मामले मिले, दुनिया में 1.29 करोड़ केस

दुनिया में कोरोना के रोगियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस समय दुनिया में कोरोना के लगभग एक करोड़ 29 लाख के करीब केस हो गए है जिनमे अमेरिका सबसे अधिक मरीजों वाला देश है।

आपको बता दे कि एक एक ही दिन में सबसे अधिक दो लाख 30 हज़ार के करीब मरीज मिले है। इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही चेतानवी जारी कर चुका है की कोरोना को नजरअंदाज करना कई देशों को भारी पड़ेगा।

हालांकि, राहत की बात ये है कि ठीक होने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है और अबतक 75 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

दुनियाभर में अभी भी 48 लाख 81 हजार एक्टिव केस हैं और इनका इलाज जारी है। भारत की बात करे तो यहां भी मरीजों की संख्या आठ लाख के पार है लेकिन पांच लाख से अधिक मरीज ठीक भी हो गए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...