1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. कोरोना : दुनिया भर में 64 लाख बीमार, 3 लाख काल के मुंह में समायें

कोरोना : दुनिया भर में 64 लाख बीमार, 3 लाख काल के मुंह में समायें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना : दुनिया भर में 64 लाख बीमार, 3 लाख काल के मुंह में समायें

कोरोना दुनिया के लिए काल बन गया है। चीन से निकले इस वायरस ने ऐसा एक भी देश नहीं छोड़ा जो इसके कहर से बच पाया हो।

इतने उन्नत विज्ञान तकनीक के होने के बावजूद डॉक्टर्स के हाथ खाली है। लोग बीमार होते जा रहे मरते जा रहे है।

अब तक दुनिया भर में इस कोरोना वायरस ने 64 लाख लोगों को बीमार कर दिया है। इसमें से 3 लाख से भी अधिक लोग काल के मुंह में समा चुके है।

सबसे अधिक हाहाकार अमेरिका और ब्राज़ील में हुआ है। भारत इटली और स्पेन के समकक्ष खड़ा है लेकिन जानकारों का कहना है कि भारत ने अभी पीक नहीं देखा।

इसका मतलब यह है कि भारत को अभी भी कोरोना का उच्चतम स्तर देखना बाकी है। ब्राज़ील में रोज़ 1000 से ऊपर मौत हो रही है और अब तक 32 हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके है।

ब्राज़ील में कुल बीमारों की संख्या 6 लाख को क्रॉस कर गयी है। ब्रिटेन में 40 हज़ार लोग मारे गए है। अमेरिका में एक लाख से अधिक लोग जान से हाथ धो बैठे है।

भारत में भी 6000 से अधिक लोग मारे गए है और कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 16 हज़ार को पार कर गयी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...