दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 19 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 68 लाख ठीक हो चुके हैं वहीं, 5 लाख 46 हजार की मौत हो चुकी है।
अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है और यहां पर अब तक 30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
इसके अलावा वहीं ब्राजील में भी कोरोना का कहर बरकरार है। आपको बता दे कि यहां कुल 16 लाख लोग वायरस से संक्रमित हैं।
ब्राजील के बाद भारत और रूस में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। दुनिया में सबसे ज्यादा मामले हर दिन अमेरिका में ही दर्ज हो रहे हैं।
यहां पिछले 24 घंटे में 55 हजार कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 423,493 केस सामने आए हैं. सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 32,292 लोग मारे गए हैं।