1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. नहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह भंडारी, हार्ट अटैक से हुई मौत

नहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह भंडारी, हार्ट अटैक से हुई मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह भंडारी, हार्ट अटैक से हुई मौत

रिपोर्ट: नंदनी तोदी

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के लिए काफी दुख भरी खबर सामने आई हैं। प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ और दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह भंडारी का बीती रात निधन हो गया है। बता दें, दिग्गज नेता का कोटद्वार के बलभद्रपुर स्थित उनके आवास पर ही उनका निधन हो गया।

आपको बता दें कि नरेंद्र सिंह भंडारी वर्ष 2002 से 2007 तक बतौर शिक्षा मंत्री रहे। भंडारी कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस में और भी कई बड़ी ज़िम्मेदारियां निभाईं। वो एनडी तिवारी सरकार में शिक्षा मंत्री रहे थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की बीती रात कोटद्वार के बलभद्रपुर स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन पर कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन पर दिवंगत की आत्मा की शांति व शोक संतप्त स्वजन को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...