कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को लखनऊ में किया गया हाउस अरेस्ट
लखनऊ : हाथरस मामले को लेकर यूपी की योगी सरकार विपक्ष के जबरदस्त निशाने पर है। इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी योगी सरकार पर लगातार सवाल कर रही है।
वहीं यूपी के कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि हाथरस में सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई लड़की के परिवार से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के मिलने आने की यात्रा के पहले से ही उन्हें घर में कैद रखा गया है।
इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने कहा कि यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को नजरबंद कर दिया गया है।
यह सरकार कितनी डरी हुई है। हम रुकने वाले नहीं हैं। अजय कुमार लल्लू ने यह भी कहा कि उन्हें घर में नजरबंद रखा गया है।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष श्री @AjayLalluINC जी को घर पर नजरबंद कर दिया गया है।
कितना डरती है ये सरकार।
हम रुकने वाले नहीं हैं।#RahulGandhiWithHathrasFamily
— Delhi Youth Congress (@DelhiPYC) October 3, 2020
राज्य सरकार क्या छिपाने की कोशिश कर रही है? किसको बचाना चाहती है? आज उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। राज्य में अराजकता है।