1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला, पढ़े

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला, पढ़े

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने हाथरस की घटना पर बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जी को यह स्पष्ट करना होगा की वो अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता से क्या-क्या कहेंगे ? वो सबक क्यों नहीं लेते कार्रवाई क्यों नहीं करते ?

उन्होंने कहा की उनकी सरकार है। बच्ची को इलाज की जब जरूरत थी तो समुचित व्यवस्था नहीं थी। किस की इजाजत से उस बेटी का अंतिम संस्कार किया गया ?

अब आप दूसरे लोगों की तरफ हाथ घुमाने की बजाए सीधे मुख्यमंत्री जी बता दे की उस बेटी को न्याय मिलेगा की नहीं मिलेगा।

 

मुझे लगता है की पी़ड़ित परिवार और पूरे देश सुप्रीम कोर्ट के देख रेख में जांच चाहता है। सरकार सुप्रीम कोर्ट की देखरेख की जांच से क्यों भाग रही है ?

अगर वो सही है तो उसे जांच से नहीं भागना चाहिए। वहीं सीबीआई जांच पर भरोसा न होने के सवाल पर उन्होंने कहा की आप को याद होगा की मैनपुरी में एक परिवार की बेटी जिस के साथ घटना हुई जिसमें सीबीआई जांच का आदेश हुआ।

आज उस का परिवार दर-दर की ठोकर खा रहा है, सीबीआई जांच की सिफारिश हुई आज तक सीबीआई जांच शुरू नहीं हुई।

सजीत यादव का अपहरण हुआ, हत्या हुई, सीबीआई जांच की सिफारिश हुई लेकिन आज तक शुरू नहीं हुई। सरकार जांच पर जांच बैठा कर देश और प्रदेश की जनता को धोखा दे रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...