भोपालः कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ओबीसी आरक्षण को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लेकर कल जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट में बहस हुई, सरकार का जिस तरीके का रवैया था। वह ओबीसी के परिवार वालों के साथ अन्याय था। उनके साथ एक तरह से धोखा था, कुठाराघात था। उन सबको यातनाएं दी जा रही हैं, जो ओबीसी कोटे के अंतर्गत नौकरी पर लग गए हैं। उनको लेकर सरकार इतनी लापरवाह है कि कौन वकील बहस करेगा उन्हें यह पता ही नहीं है। एडवोकेट जनरल पूछ रहे हैं कि कौन करेगा? सरकार कह रही है कि समय पर बताएंगे।
जज बार बार दवाब बना रहे हैं कि इस पर क्लियरिटी लाए सरकार। सरकार के वकील फीस लेते हैं एक-एक करोड़ और टालते हैं तारीखों को। यानि कि सरकारी पैसा जा रहा है और ओबीसी के आरक्षण को रोका जा रहा है। बच्चों के साथ इस तरह की परिस्थितियां निर्मित की जा रही हैं कि वो आत्महत्या करे। मैं समझता हूं कि ओबीसी के साथियों सरकार ने कितना बड़ा धोखा आपके साथ किया है। कमलनाथ जी की सरकार ने निर्णय लिया उस पर 7 साल लगाना। फिर सर्वदलीय मीटिंग बुलाकर वाहवाही लेने की कोशिश करना। भारतीय जनता पार्टी, शिवराजसिंह चौहान और मोहन यादव तीनों इसके लिए दोषी हैं, इन्हें समय पर सबक सिखाना है।