अर्नब गोस्वामी की मुसीबतें काम होने का नाम नहीं ले रही है। रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के चैट लीक होने के बाद से कई सवाल सामने गए है।
जिनका सभी को जवाब चाहिए। इस ही सिलसिले में कांग्रेस पार्टी सरकार को घेरने में कसर नहीं छोड़ रही है।
कांग्रेस पार्टी लगातार सरकार से सवाल पूछ रही है। पूर्व BARC सीईओ के साथ हुई चैट मामले में विपक्ष अब देश के प्रधानमंत्री से भी लगातार सवाल पूछ रही है। कांग्रेस का कहना है कि सैन्य गतिविधियों से संबंधित गुप्त बातों का लीक होना बहुत ख़तरनाक है औऱ यह मुद्दा संसद में उठाया जाएगा।
कई राजनेता ने सरकार से प्रश्न पूछते हुए इशारे इशारे में इस मामले को संसद भवन में उठाने की बात कही है। आप को बता दे कि पूर्व रक्षा मंत्री एके ऐंटनी, पूर्व गृह मंत्री सुशील शिंदे, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और राज्यसभा में विपक्ष के नाता गुलाम नबी आज़ाद इस मुद्दे को संसद में लेकर जाएँगे।
तो वही पूर्व रक्षामंत्री ऐंटनी का कहा है कि यह एक अपराध है और इसके लिए अर्नब को सज़ा मिलनी ज़रूरी है। पार्टी ने कहा है कि इस मामले में तुरंत जांच के आदेश दिए जाने चाहिए।
ऐंटनी ने मीडिया को बताया, ‘इन दस्तावेजों से स्पष्ट है कि देश की सुरक्षा से जुड़ी अहम बातें लीक हुई हैं और इन बातों का लोगों तक इस तरह से पहुंचना एक चुनौती है। ये लोग ऐसी बातें पहले से जानने के लिए ऑथराइज्ड नहीं हैं। आखिर एक पत्रकार को एयर स्ट्राइक के बारे में पहले से ही कैसे जानकारी हो गई। अगर इस तरह पहले से ही जानकारियां लीक हो जाती हैं तो ऑपरेशन पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।’
ऐंटनी ने बिना अर्नब गोस्वामी के नाम लिए बिना अर्नब पर निशाना साधते हुए कहा कि इस ऑपरेशन के बारे में पूरे मीडिया को नहीं बल्कि एक खास पत्रकार को ही पता चला। अगर ये बात पूरे मीडिया के बारे में पता चलता या इस ऑपरेशन के बारे किसी को पता चलता तो ऑपरेशन उतना कारगर नहीं होता जितना बिना जानकारी लीक के होता।
ऐंटनी ने कहा कि सेना का टॉप अधिकारियों के अलावा सरकार में केवल चार से पांच लोगों को ही ऐसे ऑपरेशन की जानकारी होती है। उन्होंने कहा, ‘सेना की तरफ से ये जानकारियां लीक होना संभव नहीं है। इसके अलावा सरकार में जो शीर्ष पर सिविलियन होते हैं उनसे ही बात लीक हो सकती है। उसमें मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। खास बात यह है कि इस ऑपरेशन के बारे में पूरे मीडिया को नहीं बल्कि एक खास पत्रकार को ही पता चला।’