1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कांग्रेस को मई में मिल सकता है नया अध्यक्ष, AICC का अधिवेशन 29 मई को बुलाया जा सकता है

कांग्रेस को मई में मिल सकता है नया अध्यक्ष, AICC का अधिवेशन 29 मई को बुलाया जा सकता है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस को मई में मिल सकता है नया अध्यक्ष, AICC का अधिवेशन 29 मई को बुलाया जा सकता है

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक की है। इस बीच सूत्रों से खबर मिली है कि कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक चुनाव मई में हो सकता है।

पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक AICC का अधिवेशन 29 मई को आयोजित किया जाएगा। बैठक में इस बात पर भी चर्चा होनी थी कि आगामी चार राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले ही पार्टी के संगठनात्मक चुनाव संपन्न कराए जाएं।

आप को बता दे कि पार्टी के 23 वरिष्ठ नेताओं ने पिछले साल अगस्त में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा था और पार्टी संगठन में बड़े बदलाव की मांग की थी।

कांग्रेस पार्टी के इन नेताओं ने पार्टी नेतृत्व को लेकर भी कई सवाल उठाए थे। इसके बाद से ही पार्टी के भीतर आंतरिक चुनावों और संगठानत्मक बदलाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।

इस ही के साथ आप को बता दे कि राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शनक के चलते अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से पार्टी को कोई पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं मिला है।

हालांकि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी की कमान सोनिया गांधी ने संभाली और वो अंतरिम अध्यक्ष चुनी गई हैं। हालांकि उनके खराब स्वास्थ्य के चलते एक पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग पार्टी के भीतर कई वरिष्ठ नेता समय-समय पर करते रहे हैं।

इस ही के साथ आप को बता दे कि वर्किंग कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कथित व्हाट्सएप चैट लीक मामले को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। साथ ही किसान आंदोलन को लेकर भी सोनिया ने मोदी सरकार को घेरा है। सोनिया ने कहा है कि किसानों को लेकर सरकार असंवेदनशील है, कांग्रेस पार्टी तीनों कृषि कानूनों को खारिज करती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...