1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया, पढ़ें उनका बयान

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया, पढ़ें उनका बयान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया, पढ़ें उनका बयान

बिहार चुनाव में एक चरण के मतदान हो चुके है, वहीं दूसरे चरण के मतदान होने वाले है ,इसी बीच सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। आज कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक प्रेस वार्ता की और  मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया।

उन्होंने आज बयान जारी किया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, जदयू-भाजपा सरकार राज्य में हो या मोदी सरकार केंद्र में, दोनों ही देश के अन्नदाता किसानों पर कहर बनकर टूट पड़ी हैं। सीमांचल में किसान पर ढाए जा रहे इस कहर का सबसे काला अध्याय जदयू-भाजपा सरकार ने लिखा है।

उन्होंने लिखा, मीडिया पर मोदी जी ने एक साल में ₹713 करोड़ खर्च किया, खूब इश्तहार, TV चलवाया। काश इसका एक तिहाई पैसा प्रवासी मज़दूरों की ‘घर वापसी’ और रोज़ी-रोटी पर करते तो बिहार-यू.पी के मज़दूर भाइयों को परिवार सहित भटकना नही पड़ता।

उन्होंने कहा, चाहे मंडियों को समाप्त करना हो, समर्थन मूल्य और फसल बीमा से किसानों को वंचित करना हो या जमाखोरों और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना हो, नीतीश और मोदी सरकारें किसानों से एक जैसा दुर्व्यवहार करती रही हैं।

आपको बता दे कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गाँधी ने भी ट्वीट कर मोदी सरकार को घेरा है। आज प्रियंका गाँधी ने लिखा, पिछले एक साल में आलू के दाम लगभग 100% और प्याज के दाम 50% बढ़े हैं।

जहां एक तरफ जनता सब्जियों के बढ़ते दामों के चलते बेहाल है वहीं इनको उगाने वाले अन्नदाताओं को इनके दाम नहीं मिलते हैं और उन पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है। ये सरकार किसान, गरीबों एवं मध्यम वर्ग की दुश्मन है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...