नई दिल्ली : देश में जारी कोरोना संकट के बिच विपक्ष लगातार राजनीति कर रही है। एक तरफ जहां मोदी सरकार कोरोना संक्रमित लोगों के लिए दिन रात ऑक्सीजन और वैक्सीन मुहैया कराने की कोशिश कर रहे है। वहीं कांग्रेस इस संकट में सरकार और आम लोगों की मदद करने के बजाये ओछी राजनीति कर रही है। आपको बता दें कि एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गंगा नदी में बह रही शवों को लेकर पीएम मोदी पर इशारों ही इशारों में बड़ा तंज कसा है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है।’ इसके साथ ही राहुल ने अपने इस ट्वीट के साथ एक खबर भी शेयर की है। जिसमें दावा किया गया है कि गंगा किनारे 1140 किमी में 2 हजार से ज्यादा शव मिले हैं। इसमें ये भी कहा गया है कि कानपुर के शेरेश्वर घाट पर आधा किमी के एरिया में ही 400 लाशें दफन हैं।
आपको बता दें कि एक दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट किया था कि, “बलिया और गाजीपुर में गंगा में शव तैर रही हैं। रिपोर्ट में उन्नाव में नदी के किनारे बड़े पैमाने पर शव दफनाने की खबरें आ रही हैं। लखनऊ, गोरखपुर, झांसी और कानपुर जैसे शहरों से आधिकारिक संख्या कम बताई जा रही है।”
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से यूपी के कई इलाकों में गंगा में शवों को तैरते देखा जा रहा है। हाल ही में वाराणसी में गंगा नदी और उससे सटे चंदौली जिले में आंशिक रूप से जले हुए एक शव सहित सात और शव बरामद किए गए। एक शव वाराणसी के सुजाबाद इलाके के पास और छह चंदौली जिले के धानापुर इलाके में गुरुवार को मिला। छह शव और आंशिक रूप से जले हुए एक शव को बाहर लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच, चंदौली के धनापुर में छह सड़े-गले शव बरामद किए गए और उनका अंतिम संस्कार किया गया।
वहीं दूसरी तरफ बिहार के बक्सर में मिले शव को लेकर अधिकारियों ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश से 71 शव बहकर राज्य में आ गए थे। अधिकारियों ने इसके बाद नदी में नेट लगा दिया है। विपक्ष ने राज्य में कोविड की मौतों को कम बताने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार पर हमला किया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि, “गंगा में तैरती लाशें महज आंकड़े नहीं हैं, वे किसी के पिता, मां, भाई और बहन हैं। सरकार की जवाबदेही होनी चाहिए जिसने अपने लोगों को इतनी बुरी तरह विफल कर दिया है।”